पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 13 मौतों के बाद झुके डॉक्टर, हड़ताल खत्म

13 मौतों के बाद झुके डॉक्टर, हड़ताल खत्म

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक| रोहतकसे जुड़े तमाम जिलों के लोग राहत की सांस ले सकते हैं। पीजीआईएमएस में रेजिडेंट डॉक्टरों ने हड़ताल खत्म कर दी। पुराने ही आश्वासनों पर। अब शुक्रवार से डॉक्टर ओपीडी संभालेंगे। हड़ताल खुलने के ठीक बाद लोगों ने मुख्य आरोपी कहे जाने वाले आनंद को डीसी के हवाले कर दिया जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे एक दिन की न्यायिक हिरासत मे जेल भेज दिया गया।

144 घंटे में 13 लोगों की जान चली जाने के बाद गुरुवार को गतिरोध टूटा। प्रशासन और प्रबंधन हरकत में आया और डेढ़ घंटे की बैठक में डॉक्टरों को आश्वासन देकर काम पर लौटने के लिए मना लिया। हालांकि आश्वासन वही दिए गए जो पहले भी दिए जा चुके हैं यानी जो काम पहले दिन ही हो सकता था वह प्रबंधन की लापरवाही और रेजिडेंट डॉक्टरों की हठधर्मिता के चलते सातवें दिन हुआ। रेजीडेंट डॉक्टर 19 सितंबर को अपने साथ हुए अभद्र व्यवहार के बाद हड़ताल पर चले गए थे। उनका आरोप था यह बर्ताव एक 13 साल की बच्ची की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया था। वे उसकी गिरफ्तारी के साथ अपनी सुरक्षा की मांग कर रहे थे।









बता दें कि पीजीआईएमएस में रोहतक के साथ ही दक्षिण हरियाणा जीटी रोड बेल्ट के सोनीपत पानीपत से हर रोज बड़ी तादाद में मरीज आते हैं। यहां 2200 बिस्तर हैं और रोज ओपीडी में 5000 मरीजों को देखा जाता है। लगभग 750 रेजीडेंट डॉक्टर हैं और इतने ही एचएसएमटीए एचसीएमएस डॉक्टर।