पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गो सेवा दल के 10 लोगों पर केस

गो सेवा दल के 10 लोगों पर केस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत | गोहानामोड़ पर पशुओं से भरे वाहन पर पथराव करने आैर जीटी रोड जाम करने के आरोप में थाना चांदनी बाग पुलिस ने ट्रैफिक विंग के एएसआई तकदीर सिंह की शिकायत पर समालखा निवासी नरेश, कुलदीप, अमित, मोनू और पांच-छह अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है। केस की जांच कर रहे एएसआई विनोद कुमार ने बताया कि आरोपियों की तलाश जारी है। बुधवार की दोपहर बाद गो रक्षा दल से जुड़े लोगों ने गोहाना मोड़ के पास तिरपाल से ढके वाहन को रोक लिया था, तिरपाल हटाने पर वाहन के अंदर पशु लदे देखकर लोग भड़क गए और वाहन पर पथराव किया। वाहन छोड़कर पिकअप सवार भाग निकले। इस घटना के कारण गोहाना जीटी रोड पर करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा था। पुलिस ने बल प्रयोग कर हमलावरों को खदेड़ा और जमकर लाठियां भांजी।