पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वंश सपरा का राष्ट्रीय शतरंज टीम में चयन

वंश सपरा का राष्ट्रीय शतरंज टीम में चयन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत | कुश्तीऔर कबड्डी जैसे खेलों के साथ-साथ अब युवा शतरंज के खेल में भी आगे बढ़ रहे हैं। उन्हीं में मॉडल टाउन में रहने वाले वंश सपरा ने राष्ट्रीय शतरंज टीम में चयन कराकर जिले का राम रोशन किया है। महर्षि मार्कंडेश्वर यूनिवर्सिटी अम्बाला में हरियाणा एसोसिएशन शतरंज के तत्वावधान में आयोजित हरियाणा इंटर कॉलेज शतरंज चैंपियनशिप में वंश सपरा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इसी प्रदर्शन के आधार पर उसका चयन राष्ट्रीय शतरंज टीम में हुआ है। मॉडल टाउन की सरस्वती विद्या कॉलोनी में रहने वाले सपरा ने बताया कि महर्षि मार्कंडेश्वर यूनिवर्सिटी अम्बाला में 25 से 27 सितंबर तक हरियाणा एसोसिएशन शतरंज की ओर से राज्यस्तरीय प्रतियोगिता हुई थी। इसमें वह पानीपत की टीम का नेतृत्व कर रहे थे। वंश सपरा डीयू (दिल्ली यूनिवर्सिटी) में कॉरस्पोंडेंट से बीकॉम प्रथम वर्ष का छात्र है। वह शतरंज खेलने वालों के लिए अपनी एकेडमी खोलना चाहता है।