पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसपी से मिले गोरक्षा दल के सदस्य

एसपी से मिले गोरक्षा दल के सदस्य

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत | सिटीथाने के बाहर जीटी रोड पर 23 सितंबर को जाम लगाने पर गो रक्षकों पर हुए लाठीचार्ज और उन पर कई धाराओं के तहत मामले दर्ज कर जेल पहुंचाने को लेकर सोमवार को गो रक्षक एसपी बी सतीश बालन से मिले। हरियाणा गोशाला संघ के उपाध्यक्ष एवं गो रक्षा दल के संरक्षक आजाद आर्य लाठीचार्ज में घायल हुए। जमानत पर आए आजाद आर्य ने अन्य गो भक्तों के साथ पहुंचकर एसपी को ज्ञापन सौंपा। साथ ही मामले में दोषी डीएसपी, थाना प्रभारी एवं पुलिस कर्मचारियों पर उचित कार्रवाई करने की मांग की। मामले को लेकर गो रक्षा दल कोर्ट जाने की भी बात कही।

आर्य ने कहा कि पुलिस ने साजिशन गो रक्षकों को लूट के मामले में फंसाया है। निंबरी के पास लूट करने वाले तीन युवक अलग थे। इस केस में छह गो रक्षकों को लपेटा गया है। इसके विरोध में उन्होंने समर्थकों के साथ जाम लगाकर विरोध जताया ताे बिना बातचीत और चेतावनी दिए ही सीधे डीएसपी और सदर थाना प्रभारी ने उन पर लाठियां बरसा दी। उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। आजाद आर्य ने कहा कि उनकी चोटी पकड़ कर उन्हें घसीटा गया और मुंह में जूता भी डाला गया। सोमवार को आर्य बाल भारती पब्लिक स्कूल स्टाफ सदस्यों ने लाठीचार्ज मामले में निंदा प्रस्ताव पारित किया।