- Hindi News
- प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष चुनाव कराने के बताए तरीके
प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष चुनाव कराने के बताए तरीके
पानीपत | ट्रेनिंगराज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद की ओर से दी जा रही ट्रेनिंग के चौथे दिन गुरुवार को \\\"प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष चुनाव\\\' विषय पर जानकारी दी गई। ट्रेनिंग दे रहे मास्टर ट्रेनर नरेंद्र कुमार ने बताया कि देश में दो तरीके से चुनाव कराया जाता है। एक प्रत्यक्ष तथा दूसरी अप्रत्यक्ष प्रणाली।
उन्होंने कहा कि देश में लोकसभा, विधानसभा पंचायत के सदस्य, प्रत्यक्ष चुनाव प्रणाली के तहत होते हैं। जबकि राज्यसभा के सदस्य अप्रत्यक्ष चुनाव प्रणाली के तहत होते है।