- Hindi News
- डिलीवरी के बाद जच्चा बच्चा की मौत लापरवाही का आरोप
डिलीवरी के बाद जच्चा-बच्चा की मौत लापरवाही का आरोप
पानीपत | सुखदेवनगर की रहने वालीं 33 वर्षीय अंजू बतरा की डिलीवरी के बाद मौत हो गई थी। पति तरुण बतरा ने निजी अस्पताल की महिला डॉक्टर सहित चार डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
तरुण का कहना है कि कमीशन के कारण अंजू को अपने जान-पहचान के अस्पताल में रेफर कर दिया। हालत बिगड़ने के कारण दिल्ली ले जाते समय महिला की मौत हो गई थी। महिला को 6 दिसंबर की सुबह सालारजंग गेट के पास स्थित अस्पताल में दाखिल कराया था। तरुण ने थाना शहर में शिकायत दी है।