पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कृषि यंत्रों पर मिलेगा 10 प्रतिशत ज्यादा अनुदान

कृषि यंत्रों पर मिलेगा 10 प्रतिशत ज्यादा अनुदान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत | कृषिविभाग ने एससी, एसटी छोटे किसानों को अन्य किसानों की तुलना में कृषि यंत्रों पर 10 प्रतिशत ज्यादा अनुदान देने की योजना बनाई है। इससे पहले सभी किसानों को एक समान ही अनुदान मिलता रहा है।

किसी भी कृषि यंत्रों पर लक्ष्य से ज्यादा आवेदन ज्यादा होने पर अतिरिक्त उपायुक्त की अध्यक्षता में ड्रा निकाला जाएगा। सहायक कृषि अभियंता नवीन हुड्डा ने बताया कि जिस किसी यंत्र के लिए आवेदन लक्ष्य से कम होगा, उनका बिना ड्रा निकाले ही किसानों को अनुदान दिया जाएगा। किसानों को कृषि यंत्रों पर अनुदान पाने के लिए 9 जनवरी तक आवेदन जमा कराने होंगे।

सीडीपी योजना के तहत मेज प्लांटर मल्टी क्रॉप प्लांटर पर 12 एससी को 20000 10 जनरल को 15000, ट्रैक्टर ऑपरेटर स्पेयर पर 160 एसी को 10000 175 जनरल को 8000, रेसड बेड प्लांटर रिज प्लांटर पर 5 एसी को 20000 6 जनरल को 15000, जीरो टिलेज कम फर्टिलाइजर पर 450 एससी को 15000 499 जनरल को 12000, लेजर लैंड लेवलर पर 40 एससी को 63000 35 जनरल को 50000, रोटावेटर पर 45 एसी आवेदक को 25000 28 जनरल आवेदक को 20000 पर अनुदान मिलेगा। एनएमओओपी योजना के तहत ट्रैक्टर हैरो सीड ड्रिल चिसलर पर एससी को 5000 11 जनरल को 4000, सीड ड्रिल रेजड बेड प्लांटर जीरो टिल मल्टी प्लांटर पर 1 जनरल को 12000, रोटावेटर रिज फूरो प्लांटर पर 1 एसी को 25000 4 जनरल को 20000, पावर डीडर ग्राउंडर नट रिजर मल्टी क्रॉप थ्रेसर पर 1 एसी को 36000 4 जनरल को 50000, सिकल पर 2 एसी को 200 3 जनरल को 150, जीरो टिल सीड ड्रिल पर 1 एसी आवेदक को 15000 6 जनरल आवेदक को 12000 रुपए का अनुदान मिलेगा।