- Hindi News
- पानीपत से केन्या भेजे 1 करोड़ के बर्तन, वहां निकली मिट्टी नमक
पानीपत से केन्या भेजे 1 करोड़ के बर्तन, वहां निकली मिट्टी-नमक
पानीपत| कारोबारीने करोड़ों रुपए के स्टील बर्तन भरे कंटेनर केन्या भेजे, लेकिन एक माह बाद जब माल वहां पहुंचा तो कंटेनर से निकली मिट्टी नमक। ऑडर देने वाले हैरान। उन्होंने उग्रा खेड़ी मोड़ के पास स्थित कृष्णा ओवरसीज के मालिक रमेश लखीना को फौरन इसकी सूचना दी। लखीना ने चांदनी बाग थाने में दो ट्रक डाइवरों सुनील यादव सलुदीन, सुपरवाइजर बलराम यादव ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक पुनीत शर्मा के खिलाफ केस दर्ज कराया है। लखीना ने बताया कि 30 सितंबर को फैक्ट्री से सील करके तीन कंटेनर माल केन्या भेजे थे। दिलचस्प बात यह है कि पानीपत से दिल्ली तक का 4 घंटे का सफर ट्रकों ने 4 दिन में पूरा किया। 8 नवंबर को कंटेनर केन्या पहुंचे तो 2 में बर्तन थे ही नहीं। इनमें 99,55,250 रु. के स्टील के बर्तन थे। लखीना ने बताया कि कंटेनर को गैस कटर से काटा गया।
पुलिस की एक टीम दिल्ली में ट्रांसपोर्ट कंपनी के ऑफिस में पूछताछ के लिए गई है।