पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पाकिस्तान से आई सर्दी, आज बारिश के आसार

पाकिस्तान से आई सर्दी, आज बारिश के आसार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मौसम अलर्ट- बढ़गया हवा का दबाव, रात का पारा 1.4 डिग्री गिरा, गेहूं को मिलेगा फायदा

पानीपत| पारा1.4 डिग्री तक कम हो गया है। नमी बढ़ चुकी है और हवा का दबाव भी दोपहर बाद बढ़ गया। ऐसे में मौसम खराब होने के आसार बन चुके हैं। अगले 24 घंटे में बूंदाबांदी हो सकती है। यही नहीं, न्यूनतम तापमान और कम हो सकता है। दरअसल, पाकिस्तान से आया डब्ल्यूडी (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) ठिठुरन लेकर आया है।

शुक्रवार सुबह जब लोग सोकर उठे तो बाहर ठंडक बढ़ी हुई मिली। वैसे रात का न्यूनतम पारा 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछली रात 5.3 डिग्री दर्ज किया गया था। हालांकि अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस पर कायम है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार गुरुवार सीजन का सबसे ठंडा दिन आंका गया है। राजस्थान के चुरु इलाके में पारा दो डिग्री तक रहा। इसी तरह मैदानी इलाकों में पहले की अपेक्षा काफी ठंडक बढ़ चुकी है। बरसात के लिए जरूरी हवा का दबाव अब दोपहर बाद बढ़ चुका है। जहां सुबह यह 6.5 डिग्री रहा, वहीं दोपहर बाद यह बढ़कर 8.0 डिग्री तक पहुंच गया। नमी सुबह 92 दोपहर बाद 44 फीसदी रही। हवा की गति 2.2 प्रति किमी प्रति घंटे आंकी गई है।

बारिशका रिकॉर्ड : दिसंबरमाह में कई बार बड़ी बरसात होती रही है। वर्ष 1967 में दिसंबर माह में 67 एमएम बरसात दर्ज की गई थी। वर्ष 2010 में दिसंबर के महीने में 28 एमएम बरसात आंकी गई थी। वर्ष 2011 में 11 एमएम बरसात हुई थी। बरसात होती है तो इससे ठंड का प्रकोप बढ़ जाता है।

पानीपत . तापमानमें 1.4 डिग्री की गिरावट के बाद हाईवे पर छाई धुंध।