- Hindi News
- सोम मंगलवार को होंगे राशन कार्ड संबंधी कार्य
सोम मंगलवार को होंगे राशन कार्ड संबंधी कार्य
पानीपत| खाद्यएवं आपूर्ति विभाग के कार्यालय में राशन कार्डों से संबंधित समस्याओं का समाधान सप्ताह में दो दिन सोमवार मंगलवार को होगा। बाकी दिनों में विभाग का स्टाफ राशन कार्डों को डिजिटलाइजेशन करने संबंधी कार्यों को निपटाएगा। 31 दिसंबर तक सभी राशन कार्डों के डाटा का डिजिटलाइजेशन करना है। इस कार्य को पूरा करने के लिए विभाग के कर्मचारी अधिकारी कार्यालय को बंद कर जुट गए थे। दैनिक भास्कर ने लोगों की परेशानी बताई तो सप्ताह के दो दिन लोगों के लिए दिए गए।