पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नवल जिंदल चौथी बार बने प्रधान

नवल जिंदल चौथी बार बने प्रधान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवलजिंदल देवी मंदिर से जुड़ी श्रीरामलीला कमेटी के चौथी बार प्रधान चुने गए। गोबिंद गोयल चेयरमैन और विजय शर्मा महासचिव चुने गए। हालांकि तीनों ही प्रत्याशियों की जीत पहले से ही पक्की थी, क्याेंकि दूसरे गुट ने चुनाव का बहिष्कार किया था। प्रधान पद पर खड़े चुनाव का बहिष्कार करने वाले सुरेश गुप्ता ने आरोप लगाया कि फर्जी वोट डाले गए। चुनाव का बहिष्कार करने वाले महासचिव पद पर खड़े गौतमराज सिंगला वोट डालते देखे गए।

रविवार सुबह 9:00 बजे से ही किले के नीचे स्थित एसडी मॉडर्न स्कूल में वोट डाले जाने लगे। रिटर्निंग अधिकारी सुधीर जिंदल, नवीन बंसल सुशील सिंगला की देखरेख में दोपहर बाद तीन बजे तक वोटिंग के बाद गिनती की गई। 210 वोट में से 163 वोट डाले गए। प्रधान पद पर खड़े नवल जिंदल को 154 वोट मिले। उनके विरोध में चुनाव का बहिष्कार करने वाले सुरेश गुप्ता को 4 वोट और रामप्रताप गुप्ता को 3 वोट मिले। रिटर्निंग अधिकारी सुधीर जिंदल ने कहा कि चेयरमैन के लिए गोबिंद गोयल को 155 मत मिले और उनके प्रतिद्वंदी जितेंद्र सिंगला को 8 मत मिले। महासचिव के लिए विजय शर्मा को 155 वोट मिले, वहीं उनके विरोध में खड़े गौतम सिंगला को 8 मत मिले। सर्वसम्मति से वीरेंद्र बंसल भोला को उपप्रधान, आदर्श गुप्ता को कोषाध्यक्ष और अनिल गर्ग को सह सचिव चुना गया था।

यहीलोग कमेटी को बेहतर चला सकते हैं : गोयल

विवादपर वरिष्ठ सदस्य अश्विनी गोयल और विकास गोयल ने कहा कि नवल जिंदल का गुट बेहतर तरीके से कमेटी को चला रहा है। इसमें पूरा समर्पण और अनुभव चाहिए। दूसरे गुट के बारे में दोनों ने कहा कि उन्हें काम करने का पिछली बार मौका मिला था, लेकिन पीछे हट गए।

फर्जी वोट पड़े : सुरेश गुप्ता

चुनावका बहिष्कार करने वाले सुरेश गुप्ता ने कहा कि फर्जी वोट डाले गए, क्योंकि 210 में से 163 वोट डालना हजम होने वाली बात नहीं है। उन्होंने कहा कि अपने 80 जानकारों को उन्होंने वोट नहीं डालने के लिए कहा था, फिर किस तरह से इतनी वोटिंग हुई। गौतम सिंगला के वोट डालने पर गुप्ता ने कहा कि पीछे से वार करने वालों की दुनिया में कमी नहीं है।

कमेटी को आगे बढ़ाएंगे : प्रधान

सभीनवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कमेटी के लिए मेहनत लगन से कार्य करने का भरोसा दिलाया। प्रधान नवल जिंदल ने कहा कि कमेटी सदस्यों ने उन्हें चौथी बार प्रधान चुन कर जो विश्वास किया है, उस पर हर तरह से खरे उतरेंगे। उन्होंने बताया कि दो बार तो वह पहले प्रधान रह चुके हैं, इसके बाद पिछले चुनाव में प्रधान पद जीता और अब दूसरी बार भी उनके ऊपर कमेटी सदस्यों ने भरोसा किया। इस अवसर पर विकास गोयल, काकू बंसल, अश्विनी गोयल, मुकेश गर्ग, कुलदीप जैन, संजीव गुप्ता, वेद गोयल, उमेश गुप्ता और विशाल गुप्ता सहित अधिकांश सदस्य उपस्थित रहे।

{चुनाव का बहिष्कार करने वाले गौतम राज सिंगला ने भी डाला वोट

पानीपत. श्रीरामलीला कमेटी के विजेता प्रधान नवल जिंदल के साथ खड़े चेयरमैन गोविंद गोयल और अन्य सदस्य। चुनाव में मतदान करने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाते सदस्य।