पानीपत। रोटरी क्लब रेनबो ने रविवार को बरसत रोड स्थित पुंडरी गांव के हिंद पब्लिक स्कूल में आंखों दांतों की जांच का शिविर लगाया। इसमें 403 लोगों के आंखों की जांच की गई। नजरों की कमी के कारण 100 लोगों को चश्मे उपलब्ध करवाए गए और 40 लोगों का चयन आंखों के ऑपरेशन के लिए किया गया। साथ ही, 150 बच्चों और बड़ों के दांतों का भी चेकअप किया गया।
एक्स पोर्टर हैंडलूम मैन्युफेक्चरर एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश वर्मा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे। विवेक गर्ग, सुदर्शन चुघ विशेष अतिथि रहे। प्रोजेक्ट के चेयरमैन राहुल अग्रवाल, हरीश शर्मा रहे, प्रोजेक्ट निदेशक के तौर पर सुनील परुथी और डाॅ. वैभव गुप्ता ने जिम्मेदारी निभाई। रोटरी क्लब के प्रधान सुमित मित्तल ने बताया कि संस्था द्वारा समय-समय पर इस तरह के शिविर लगाकर जनसेवा के प्रयास किए जाते हैं। स्कूल के 150 बच्चों के लिए बेंच भी संस्था ने उपलब्ध करवाए। उन्होंने कहा कि शिविर में गांव के लोगों ने भी हिस्सा लिया।
आंखों दांतों की जांच के लिए अलग-अलग डेस्क लगाकर चेकअप किया गया। बच्चों को टूथपेस्ट बांटे। मरीजों को नि:शुल्क दवाइयां दी गई। इस मौके पर कमल रेवड़ी, राजीव सिंघल, टीपी गोयल, मनजीत सिंह, विनोद अग्रवाल, विजय गुलाटी, अंजनी सहगल, अमित, संजय वेद सोमनाथ उपस्थित रहे।