- Hindi News
- अच्छे कर्मों में सभी करें एक दूसरे का सहयोग : रेवड़ी
अच्छे कर्मों में सभी करें एक दूसरे का सहयोग : रेवड़ी
पानीपत| विधायकरोहिता रेवड़ी ने कहा कि सभी के सहयोग से ही सुखमय संसार बनता है। हमें अच्छे कार्यों में एक-दूसरे का सहयोग करना चाहिए। वे रविवार को प्रजापिता ब्रह्मा कुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय की शिवनगर में नई शाखा के शुभारंभ समारोह में संबोधित कर रही थीं।
बीके भारत भूषण ने कहा कि ब्रह्मा कुमारीज द्वारा इस सेवा केंद्र का निर्माण समाज के हर वर्ग की सेवा के लिए किया गया है। ओमशांति भवन की संचालिका सुनीता अनीता ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर डाॅ. प्रदीप, गुलशन, जगमाल, राजेश, अशोक, एडवोकेट हवासिंह, अरविंद, धर्म सिंह, जयकिशन, सूरजभान, मुन्ना, जमनाप्रसाद, नवीन, सुनील, भूवन, राकेश, रामफल, राममेहर रघबीर मौजूद रहे।