एक और स्वाइन फ्लू का मामला
सौदापुर में बच्ची से छेड़छाड़ को लेकर मारपीट, 11 घायल
पानीपत | मॉडलटाउन में स्थित शांति नगर में 9वीं कक्षा के छात्र में स्वाइन फ्लू के लक्षण मिले हैं। सामान्य अस्पताल में छात्र को दवाई दे दी गई है। छात्र को दो दिन से बुखार और खांसी-जुकाम की शिकायत थी। छात्र की रवीन्द्रा अस्पताल से खांसी की जांच भी करवाई। अस्पताल ने बुखार के लक्षण देखकर सैंपल लिए और जांच के लिए दिल्ली निजी लैब में भेज दिए। रविवार को मिली रिपोर्ट में मुताबिक छात्र को स्वाइन फ्लू बताया है। अस्पताल ने उसे सामान्य अस्पताल में रेफर कर दिया। सोमवार को सैंपल जांच के लिए दिल्ली भेजे जाएंगे।
तीनदिन में दूसरा मामला
स्वाइनफ्लू से तीन दिन पहले ही सेक्टर-12 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी महिला की मौत हो गई। तीन दिन में स्वाइन फ्लू का यह दूसरा मामला सामने आया है। सिविल सर्जन डॉ. इंद्रजीत धनखड़ का कहना है कि छात्र के खून के सैंपल ले लिए हैं। सैंपल रिपोर्ट आने के बाद ही कहा जा सकता है कि छात्र को स्वाइन फ्लू है या नहीं। हरियाणा सरकार निजी लैब के सैंपल मान्य नहीं मानती। केवल नेशनल सेंटर डिजीज कंट्रोल (एनसीडीसी) लैब की रिपोर्ट ही मान्य होती है।