पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्र सहित तीन हमलावर गिरफ्तार, हथियार बरामद

छात्र सहित तीन हमलावर गिरफ्तार, हथियार बरामद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बहनको तंग करने वाले को समझाने गए भाई उनके साथियों पर हमला करने के मामले में चौकी पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में प्रयोग चाकू दरांती बरामद की है।

शहर के बैनिवाल मोहल्ला निवासी सुमित कुमार की चचेरी बहन भापरा रोड स्थित सरकारी स्कूल में पढ़ती है। उसे बिहौली का ही स्कूल में पढ़ने वाला छात्र तंग कर रहा था। इसकी शिकायत छात्रा ने परिजनों से की। इसके बाद 12 सितंबर को सुमित अपने साथी नरेंद्र जौरासी रिंकू कुहाड़ पान्ना को लेकर वैश्य ब्वाॅयज स्कूल में परीक्षा दे रही बहन को तंग करने वाले छात्र को समझाने के लिए पहुंचा। वहीं बिहौली निवासी छात्र ने अपने कुछ साथियों के साथ सुमित, नरेंद्र रिंकू पर तेजधार हथियारों से हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया। नरेंद्र को पेट पर ज्यादा चोट लगी थी और अभी भी उसका पानीपत के ही एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामले में चौकी पुलिस ने सुमित के बयान पर बिहौली निवासी विकास कई अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी।

चौकी प्रभारी उमर मोहम्मद खान ने बताया कि मामले में नामजद छात्र विकास, उसके साथी प्रवीन उर्फ बबला मोहित को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों बिहौली गांव के ही रहने वाले हैं। गुरुवार को तीनों को अदालत में पेश किया गया। उन्होंने बताया कि वारदात में प्रयोग चाकू दरांती बरामद हुई है। जबकि बचे आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस प्रयासरत है।