छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को पीटा
पानीपत | गांवपसीना खुर्द में शराब के नशे में जनेशर रणधीर सिंह, कैलाश पर महिला से छेड़छाड़ का आरोप है। विरोध करने पर तीनों ने महिला को मारपीट कर घायल कर दिया।
पड़ोसियों ने महिला को हमलावरों से छुड़वाया और अस्पताल में दाखिल करवाया। थाना सदर पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। केस की जांच कर रही एएसआई ऊषा रानी ने बताया कि पुलिस ने जनेशर कैलाश को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि रणधीर फरार है। जल्द ही पुलिस फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी।