पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवक ने किया मां और बेटी पर जानलेवा हमला

युवक ने किया मां और बेटी पर जानलेवा हमला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंबाकाॅलोनी में एक युवक ने मां-बेटी पर कातिलाना हमला कर दोनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। थाना चांदनी बाग पुलिस ने आरोपी पर जानलेवा हमला करने समेत अन्य मामलों में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

अंबा काॅलोनी निवासी पार्वती प|ी ओमकार मूल निवासी उत्तरप्रदेश ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि बुधवार को सतीश पुत्र पहलराम निवासी गांव ढिकराली जिला सहारनपुर (यूपी) उनके घर आया और तेजधार हथियार से कई वार कर उसे उसकी 3 साल की पुत्री गोलू को घायल कर भाग गया।

पड़ोसियों ने पार्वती उसकी पुत्री को अस्पताल में दाखिल कराया। केस की जांच कर रहे सब इंस्पेक्टर दलेल सिंह ने बताया कि पार्वती अौर उसकी पुत्री पर जानलेवा हमले के आरोप में मामला दर्ज कर आरोपी सतीश की तलाश की जा रही है।