- Hindi News
- फसल आने से पहले हो मंडी की समस्याओं का समाधान : मलिक
फसल आने से पहले हो मंडी की समस्याओं का समाधान : मलिक
अजानमंडी में नई अनाज एसोसिएशन के प्रधान धर्मबीर मलिक और सचिव राहुल कुंडू की अगुवाई में मीटिंग हुई। इसमें नई आने वाली फसल आैर मंडी में सुविधाओं की कमी को लेकर चर्चा की गई।
प्रधान धर्मबीर मलिक ने कहा कि किसानों की नई फसल आने वाली है, लेकिन मंडी में रात के समय बिजली नहीं आती है। इसके अलावा जगह-जगह कूड़ों के ढेर लगे हुए हैं। पानी का प्रबंध भी नहीं है और सारे सीवर जाम पड़े हैं। मलिक ने कहा कि हमारी प्रशासन से मांग है कि वह किसानों की फसल आने से पहले इस समस्याओं का समाधान करवाएं, ताकि किसानों को किसी प्रकार की कोई समस्या का सामना करना पड़े।