पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टाटा मैजिक की चपेट में आने से छात्रा की जान गई

टाटा मैजिक की चपेट में आने से छात्रा की जान गई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आॅटो बाइक की टक्कर में 4 घायल

जीटीरोड पर खलीला मोड़ के पास एक टाटा मैजिक की टक्कर लगने पर करहंस की 12 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। घटना सोमवार रात 8 बजे की है। छात्रा अपनी मां के साथ मामा के घर से लौट रही थी, इसी दौरान रोड क्रास करते समय ये हादसा हो गया।

हेड कांस्टेबल महावीर सिंह ने बताया कि करहंस की अनीता देवी अपनी बेटी मनीषा को लेकर अपने मायके गई हुई थी। सोमवार देर शाम वो समालखा से वाहन में सवार होकर गांव आने के लिए खलीला मोड़ पर उतर गई। इसके बाद जब वो रोड क्रास कर गांव की तरफ जा रही थी तो दिल्ली की तरफ से आए तेज रफ्तार टाटा मैजिक ने मनीषा को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई, जबकि उसकी मां अनीता बाल बाल बच गई।

हादसे के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मृतका गांव के ही सरकारी स्कूल में छठी कक्षा में पढ़ती थी। जांच अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को पानीपत के सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में मृतका की मां अनीता के बयान पर मैजिक चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

मतलौडा | मतलौडाके बड़ा मोहल्ला में 55 वर्षीय रोशनी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। मायके वालों ने बेटे की प|ी साले पर हत्या का आरोप लगाया है। जबकि ससुराल पक्ष के लोग करंट लगने से मौत होना बता रहे हैं। उक्त जानकारी देते हुए मतलौडा थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि मायके वालों के बयान पर रणधीर की प|ी साले के खिलाफ हत्या करने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

समालखा | चुलकानारोड पर आॅटो बाइक की टक्कर में एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए। उन्हें शहर के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं हादसे में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। घटना मंगलवार दोपहर 12 बजे की है। इसराना के रघबीर सिंह अपने रिश्तेदार कमल सिंह के साथ बाइक से जौरासी गांव से रहे थे। जैसे ही वो किवाना से कुछ आगे निकले तो समालखा की तरफ से एक बाइक सवार अचानक से उनके आगे गया। उसे बचाने के प्रयास में बाइक आॅटो से टकरा गई। इससे आॅटो का संतुलन बिगड़ गया और वो पलट गया। हादसे में दोनों बाइक सवारों के साथ साथ आॅटो में सवार सुदेश निवासी ग्वालड़