पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किसको डाला वोट, वोटिंग के बाद चलेगा पता

किसको डाला वोट, वोटिंग के बाद चलेगा पता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रिटर्निंग अधिकारियों के मोबाइल नंबर जारी

आपनेकिसको वोट डाला, वाेट डालने के बाद आपको मशीन बता देगी। हालांकि इसके लिए आपको कोई रसीद नहीं दी जाएगी, लेकिन आपको कनफर्म कर दिया जाएगा कि आपने जिसको वोट डाला, वोट उसी के खाते में गया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी अजित बालाजी जोशी ने लघु सचिवालय में प्रेसवार्ता में इसकी जानकारी दी कि इवीएम के साथ एक और मशीन लगाई जाएगी, जिससे वोट के बारे में पता चल सकेगा।

डीसी ने कहा कि कई बार ऐसा कहा जाता है कि भले ही अलग-अलग प्रत्याशियों के सामने बटन दबाएं, लेकिन वोट किसी एक को ही जाता है। इस मशीन के बाद ऐसे आरोप नहीं लगेंगे। हालांकि यह सुविधा पानीपत ग्रामीण विधानसभा में ही लागू होगी। हरियाणा में कुल छह विधानसभा सीटों पर यह तकनीकी अपनाई जा रही है।

29 को होगी नामांकन पत्रों की छंटनी

20से 27 सितंबर तक नामांकन होंगे। सभी फार्म भरने अनिवार्य हैं, सहायता के लिए प्रशासन ने एक वकील नियुक्त किया है। 29 सितंबर को नामांकन पत्रों की छंटनी होगी। 1 अक्टूबर को दोपहर बाद 3:00 बजे तक उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकेंगे और उसी दिन चुनाव चिह्न दिए जाएंगे।

चुनाव संबंधी हेल्पलाइन के लिए रिटर्निंग और सहायक रिटर्निंग अधिकारियों के मोबाइल नंबर जारी किए गए हैं। विधानसभाक्षेत्र संख्या- 24 पानीपत ग्रामीण केलिए एसडीएम अश्विनी मलिक को रिटर्निंग अधिकारी, मोबाइलनंबर 08901163144 तथाएआरओ तहसीलदार अश्विनी गंभीर मोबाइल नंबर 09896900047 है।

पानीपतशहर विधानसभा क्षेत्र संख्या-25 केलिए एडीसी आरएस वर्मा को रिटर्निंग अधिकारी बनाया गया, जिनका मोबाइलनंबर 09468129097 तथानरेश शर्मा बीडीपीओ पानीपत को एआरओ बनाया गया, जिनका मोबाइल नंबर 09416302005 जारी किया गया है।

26-इसराना(अ.जा.)के लिए एसएस नेहरा डीडीपीओ पानीपत, मोबाइलनंबर 09466353221 कोआरओ तहसीलदार इसराना मितु धनखड़ मोबाइल नंबर 09315502102 को एआरओ के साथ ही 27-समालखाकेलिए एसडीएम विवेक चौधरी, मोबाइलनंबर 09996791773 कोआरओ तहसीलदार समालखा पूनम बब्बर, मोबाइल नंबर 09728038038 को एआरओ बनाया गया है।

बीएलओ के मोबाइल लोकेशन की होगी जांच

डीसीअिजत बालाजी जोशी ने बताया कि बीएलओ घर-घर वोट की पर्ची लेकर चुनाव का न्योता देने जाएंगे। इसके लिए 200 बीएलओ और इतने ही अन्य अधिकारियों के मोबाइल की लोकेशन की जांच की जाएगी। इन सभी क