सिविल अस्पताल में महिला का मोबाइल चोरी
सिविलअस्पताल में बेटी का इलाज कराने पहुंची एक महिला के पर्स से मोबाइल चोरी हो गया। महिला अपनी छह माह की बीमार बेटी की दवाई लेने के लिए डिस्पेंसरी पर लाइन में खड़ी थी। दवा रखने के लिए जब महिला ने पर्स खोला तो मोबाइल लापता था। इस पर महिला रोने लगी। वारदात सोमवार की है।
रामनगर की रहने वाली कविता प|ी हरजीत अपनी छह माह की बीमार बेटी को लेकर अस्पताल पहुंची थी और 10 रुपए की दवा के बदले में 5 हजार रुपए का मोबाइल गवां बैठी। अस्पताल में मरीजों की जेब कटने की तीन दिनों में यह दूसरी वारदात है। तीन दिन पहले भी एक मरीज की जेब काट ली गई थी। जेब काटने की इस तरह की घटनाएं आए दिन होती रहती हैं, लेकिन सिविल अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे और सिक्युरिटी गार्ड जेब कतरों को पकड़ नहीं पा रहे हैं।