- Hindi News
- स्टेशन के सामने अवैध पार्किंग बनी यात्रियों के लिए मुसीबत
स्टेशन के सामने अवैध पार्किंग बनी यात्रियों के लिए मुसीबत
जनवरी से अगस्त तक 320 वाहनों के चालान
पानीपतरेलवे स्टेशन के मुख्य गेट के सामने अवैध पार्किंग यात्रियों और रेलवे स्टाफ मेंबरों के लिए परेशानी बन गई है। यहां पर ऑटो रिक्शाओं का जमावड़ा लगा रहता है। इससे कई बार यात्रियों की ट्रेन भी छूट जाती है। यात्रियों रेलवे स्टाफ मेंबरों ने जीआरपी आरपीएफ को लिखित शिकायत देकर ऑटो रिक्शा के लिए निश्चित स्थान तय करने की मांग की है।
जीआरपी, आरपीएफ स्टेशन अधीक्षक को सौंपे ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि स्टेशन के मुख्य गेट के सामने ऑटो चालक अपनी मनमर्जी चलाते हुए ऑटो खड़े करते हैं। केएल शर्मा, बलराज सिंह, रामवती, इंदू, राजकुमार, बलजीत, रामफल, दीपक कुमार महासिंह ने जीआरपी आरपीएफ से मांग की कि इस तरह अवैध रूप से खड़े रहने वाले ऑटो रिक्शा चालकों पर उचित कार्रवाई करे, ताकि यात्रियों रेलवे स्टाफ को गुजरने में कोई परेशानी हो।
आरपीएफ ने स्टेशन के मुख्य गेट के सामने अवैध पार्किंग करने वालों के जनवरी से अगस्त तक रेलवे एक्ट की धारा 159 के तहत 320 वाहनों के चालान काटे हैं। थाना इंचार्ज जीएस गौतम ने बताया कि रोजाना अवैध पार्किंग वालों के चालान काटे जा रहे हैं। वाहन चालकों को समझाया भी जाता है। इसके बाद भी हरकतों से बाज नहीं आते।
पानीपत. रेलवेस्टेशन के बाहर लगी आॅटो और रिक्शा चालकों की भीड़।