पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शटर तोड़कर ऑटो पार्ट्स की दुकान में चोरी

शटर तोड़कर ऑटो पार्ट्स की दुकान में चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत | तहसीलकैंप पुलिस चौकी से मात्र 200 मीटर की दूरी पर स्थित दीप ऑटो पार्ट्स की दुकान का रात को शटर उखाड़कर चोरों ने तेल, ऑटो पार्ट नगदी चोरी कर ली। दुकानदार रवि को मंगलवार सुबह छह बजे पड़ोसी ने फोन कर घटना की सूचना दी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। सुभाष नगर निवासी रवि का तहसील कैंप पुलिस चौकी के पास ऑटो पार्ट्स की दुकान है। मंगलवार की सुबह करीब छह बजे दुकान के पास रहने वाले पड़ोसी ने फोन कर बताया कि उसकी दुकान का शटर खुला पड़ा है। दुकान में रखी अलमारी खुली हुई थी। अलमारी में रखा सामान गायब था। पुलिस ने एफएसएल प्रिंट एक्सपर्ट की टीम से घटनास्थल की जांच करवाई। सुभाष नगर में रहने वाले रवि ने बताया कि उनकी दुकान में डेढ़ माह में तीन बार चोरी हो चुकी है। पहली बार में एक गैस सिलेंडर चोरी हुआ था। दूसरी बार में 1 लाख रुपए कैश और तीन मोबाइल चोरी हुए थे।