- Hindi News
- नेत्र जांच शिविर में 150 मरीजों ने करवाई जांच
नेत्र जांच शिविर में 150 मरीजों ने करवाई जांच
पानीपत | श्रीरामधर्मशाला स्थित राजन चावला मेमोरियल डिस्पेंसरी में हरियाणा नेत्रहीन कल्याण समिति अर्पणा अस्पताल के सहयोग से नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें डाॅ. प्रमोद ने 150 मरीजों की आंखें जांची
जांच के बाद 10 मरीजों को ऑपरेशन के योग्य बताया गया। मरीजों के ऑपरेशन का खर्च संस्था की ओर किया जाएगा। इस अवसर पर श्रीराम सेवा दल के प्रधान तिलक छोकरा, सचिव अविनाश पुनानी, प्रबंधक रामस्वरूप चावला, भीम सचदेवा, भूषण मदान, हरबंस आनंद, केआर वधवा तथा हरियाणा नेत्रहीन कल्याण समिति की ओर से अर्जुन लाल अरोड़ा, संतोष शर्मा, आशा सचदेवा, दुर्गा वधवा एवं गुलशन मदान मौजूद रहे।