पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 35 प्रशिक्षुओं को दिया पशु डेयरी का प्रशिक्षण

35 प्रशिक्षुओं को दिया पशु डेयरी का प्रशिक्षण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समालखास्थित बीडीपीओ कार्यालय में पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान पानीपत की ओर से सात दिवसीय डेयरी फार्मिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें 35 प्रशिक्षुओं को पशु डेयरी का प्रशिक्षण दिया गया। मंगलवार को समापन पर पशु पालन विभाग के एसडीओ यश देव सिंह त्यागी ने प्रशिक्षुओं को प्रमाण-पत्र वितरित किए।

डाॅ. नीरज ने प्रशिक्षुओं को डेयरी फार्मिंग की जानकारी दी। संस्थान के निदेशक प्रवीण गांधी ने बताया कि इस संस्थान की स्थापना ग्रामीण युवक युवतियों को स्वरोजगार के लिए मुफ्त प्रशिक्षण देने बैंकों द्वारा ऋण उपलब्ध कराने में सहयोग देने के लिए हुई है। इस अवसर पर कार्यालय सहायक अनिल कुमार, एफएलसी परामर्शदाता अशोक बतरा, सुनीता, राजकुमार मौजूद रहे।