- Hindi News
- सिटी थाना परिसर में फंदे पर लटका मिला शव
सिटी थाना परिसर में फंदे पर लटका मिला शव
पानीपत | शहरथाना परिसर में सोमवार को करीब 40 वर्षीय व्यक्ति फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए जिला अस्पताल में रखवा दिया है।
बस स्टैंड चौकी प्रभारी श्यामलाल सोमवार रात करीब 10:30 बजे थाने से चौकी की ओर रहे थे। उन्होंने थाने की बाउंड्री की दूसरी आेर एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका देखा। उन्होंने घटना की जानकारी थाने में दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी जिला मजिस्ट्रेट जेएमआईसी शैलजा गुप्ता को दी। गुप्ता ने घटना स्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि मृतक सफेद रंग का कुर्ता पजामा पहने हुए है। इसके अलावा उसके पास पहचान के लिए कोई दस्तावेज नहीं मिला है।