पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाषण में अलीशा कविता में दिवांशी प्रथम

भाषण में अलीशा कविता में दिवांशी प्रथम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत | आईबीकॉलेज में कानूनी साक्षरता प्रकोष्ठ के तत्वावधान में मंगलवार को भाषण और कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भाषण में अलीशा ने प्रथम, मिनल ने द्वितीय तथा हिमांश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कविता प्रतियोगिता में दिवांशी ने प्रथम, संजय ने द्वितीय और रितु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लीगल लिट्रेसी सेल प्रभारी डॉ. किरण मदान के निर्देशन में 45 विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। कॉलेज प्रधानाचार्य अजय गर्ग ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए। प्रतियोगिता में भाग लेने से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का विकास होता है। प्रतियोगिता में डॉ. राजकुमारी शर्मा, डॉ. डीके सिंघल, डॉ. विनय वाधवा मधु शर्मा ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य रेणु शर्मा, शशिप्रभा, डाॅ. सीमा, दीपिका, पूनम, किरण, सुरेंद्र, डाॅ. गुरुनाम रवि भी मौजूद रहे।

पानीपत. आईबीकाॅलेज में आयोजित कविता पाठ में प्रथम रही दिवांशी को सम्मानित करते प्रिंसिपल डाॅ. अजय गर्ग।