- Hindi News
- एशियन गेम में देश की ओर से कबड्डी टीम में खेलेंगे प्रदेश के सात खिलाड़ी
एशियन गेम में देश की ओर से कबड्डी टीम में खेलेंगे प्रदेश के सात खिलाड़ी
भारतीय कबड्डी टीम के खिलाड़ियों की पिछले प्रदर्शन को देखते इस बार उम्मीद है कि म्हारे छोरे सोना जीतकर लाएंगे। टीम में बारह में से सात खिलाड़ी हरियाणा से हैं। नेशनल कबड्डी में हरियाणा नंबर वन है और यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के सैकड़ों खिलाड़ी हैं। लगातार छह बार एशियन गेम में भारत को कबड्डी में गोल्ड मिला है। हर बार इंडियन टीम में पांच से सात खिलाड़ी हरियाणा से ही होते हैं।
हिम्मतऔर जज्बे का खेल :
नेशनलस्टाइल और सर्कल कबड्डी में से इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन से मान्यता नेशनल कबड्डी को ही है। अंतरराष्ट्रीय कबड्डी फेडरेशन के अध्यक्ष जेएस गहलावत और हरियाणा स्टेट कबड्डी एसोसिएशन नेशनल स्टाइल के प्रधान विजय प्रकाश ने बताया कि इस बार टीम में पानीपत के बुड़शाम गांव के ओएनजीसी में कार्यरत जसवीर सिंह, हरियाणा पुलिस के जवान गुड़गांव निवासी अनूप कुमार, सोनीपत के कथूरा गांव के डीबीसीएल में कार्यरत सुरजीत नरवाल, साेनीपत के रिंडाना गांव निवासी नेवी में कार्यरत सुरजीत, पानीपत के उग्राखेड़ी गांव के प्रवीन मलिक, रेलवे में कार्यरत झज्जर के मंजीत राकेश शामिल हैं।
खिलाड़ीभी हो रहे मालामाल : पिछलेसालों तक स्कूलों, कबड्डी फेडरेशन या एशियन गेम आदि में ही खेल खेला जाता रहा है। बड़े स्तर पर इसकी ब्रांडिंग नहीं हो पाई थी। तीन साल पहले पंजाब में सर्कल कबड्डी वर्ल्ड कप शुरू कर लाइव प्रसारण से लोगों के घरों तक कबड्डी ने दस्तक दी। पहली बार नेशनल कबड्डी को भी नए क्लेवर में लाते हुए इस साल अगस्त में प्रो कबड्डी लीग का आयोजन हुआ। खिलाड़ियों को 10 से 20 लाख रुपए मिले। घोषणा हुई की हर साल राष्ट्रीय स्तर पर प्रो कबड्डी लीग होगी और भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं भी करवाई जाएंगी। नेशनल कबड्डी के इतिहास में यह पहला मौका था जब इसी अगस्त में लोगों ने अपने घरों में टीवी पर बड़े जोश के साथ कबड्डी मैच देखा। कबड्डी को खूब रेटिंग मिली। अब एशियन गेम में होने वाले भारतीय टीम के रोचक मुकाबलों पर देशवासियों की खासकर हरियाणा के लोगों की नजर रहेगी।
अनूप कुमार
सुरजीत नरवाल
सुरजीत
मंजीत
प्रवीन
राकेश
जसवीर सिंह
यह है मैच का शेड्यूल : इंडियनटीम के खिलाड़ी इन दिनों भोपाल कैंप में प्रेक्टिस कर रहे हैं। 22 सितंबर को वे एशियन गेम के लिए रवाना होंगे। एशियन गेम में आठ कबड्डी टीम ह