महिला की दुकान तोड़ी, की मारपीट
पानीपत | शहरके अमर भवन चौक के पास स्थित मुछेलो वाले मंदिर की दुकानों में दुकान करने वाले कमलेश ने आरोप लगाया कि मंदिर समिति पदाधिकारियों ने उनकी दुकान का आगे का हिस्सा गिरा दिया, जबरन उनका सामान उठा कर ले गए और सामान की खरीद के लिए दुकान में रखे रुपए भी चोरी कर ले गए। पीडि़त का कहना है कि जब मंदिर समिति के पदाधिकारियों का विरोध किया तो उन्होंने परिजन कमलेश, रमा, पिंकी, रजनी, संतोष की पिटाई कर दी। संतोष सिविल अस्पताल में उपचाराधीन है। कमलेश की शिकायत पर पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।