60 दवाइयों के हुए दाम कम,
आम लोगों को सस्ती मूल्य में दवा उपलब्ध करने के लिए राष्ट्रीय अौषध मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एपीपीए) ने पहल करते हुए करीब 60 दवाइयों के दाम कम दिए हैं। ये दवाइयां सबसे ज्यादा प्रयोग में आती हैं। इनकी कीमत में 45 फीसद तक की कमी की गई है।
कुत्ता बंदर के काटने पर, पेट के कीड़े मारने की दवा, आयरन की कमी दूर करने, उल्टी, दर्द बुखार को ठीक करने वाली, चर्बी कम करने, शुग, गठिया रोग में ली जाने वाली 50 से अधिक बीमारियों में काम आने वाली जरूरी दवाओं की कीमत कम हो गई है।
जिला ड्रग्स कंट्रोल अधिकारी गुरचरण सिंह ने बताया कि आगे भी दवाइयों का मूल्य काम होने की संभावना है। जिन मेडिकल स्टोर के पास ये दवाइयां हैं, वे एमआरपी में बदलाव कर ग्राहकों को दवा देंगे। ऐसा नहीं करने पर कार्रवाई की जाएगी।