- Hindi News
- रिफाइनरी अधिकारी के क्वार्टर में नौकरानी की गला रेतकर हत्या
रिफाइनरी अधिकारी के क्वार्टर में नौकरानी की गला रेतकर हत्या
भास्कर न्यूज | रिफाइनरी/पानीपत
रिफाइनरीटाउनशिप के एक क्वार्टर में काम करने वाली एक नौकरानी की गुरुवार को दिन-दिहाड़े तेजधार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के समय नौकरानी घर में अकेली थी। हत्यारे कौन थे अभी इसका खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस के मुताबिक पहली नजर में लूट के इरादे से घर में घुसकर हत्या करने का मामला सामने आया है। हत्या की सूचना मिलते ही डीएसपी जोगिंद्र राठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एफएसएल टीम ने भी जांच कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
कानोंसे थी बालियां गायब : उत्तरप्रदेश के गांव गोंडा निवासी रीता देवी (32 वर्ष) टाउनशिप में रिफाइनरी में मैनेजर गौत्तम मिश्रा के क्वार्टर नंबर डी-1111 में सफाई का काम करती थी। गुरुवार को भी रोजमर्रा की तरह रीता क्वार्टर में सुबह आठ बजे सफाई करने के लिए पहुंची। क्वार्टर के मालिक गौतम मिश्रा और उनकी प|ी अपने-अपने काम पर चले गए। रीता का पति राजू टाउनशिप में ही एक बुक डिपो पर नौकरी करता है। उसके बच्चे रोहित(12 वर्ष) सुजीता (10 वर्ष) घरौंडा के निजी स्कूल में पढ़ते हैं। जब रीता के दोनों बच्चे स्कूल से वापस आए तो घर में अपनी मां को पाकर रिफाइनरी अधिकारी के क्वार्टर पर पहुंचे। बच्चे क्वार्टर में पहुंचकर देखा तो खून से सना रीता का शव रसोई में पड़ा था। गले हाथों पर तेजधार हथियार से हमला करने के निशान थे और कानों की बालियां भी गायब थी।
इससाल 30 से अधिक हत्याएं : दिवानागांव में कुछ दिन पहले लूट करते हुए बुजुर्ग महिला घर में सफाई का कार्य करने वाली युवती की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने हत्या की इस गुत्थी को सुलझाया तो हत्यारोपी गांव का ही युवक मिला। इस साल 30 हत्याएं जिले में हो चुकी हैं। जनवरी में 5, फरवरी में 1, मार्च में 1, अप्रैल में 4, मई में 4, जून में 6, जुलाई में 6 और अगस्त में 7 हत्या के मामले दर्ज हुए हैं।
रिफाइनरी टाउनशिप के एक क्वार्टर में गुरुवार को वारदात के बाद बाहर जमा महिलाएं।
रिफाइनरी टाउनशिप के क्वार्टर नं. डी-1111 में एक महिला की हत्या के मामले के बारे में मुझे सूचना मिली थी। पुलिस एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। महिला क्वार्टर में साफ-सफाई का काम करती थी। उसके गले हाथों पर तेजधार हथियार से हमला करने के निशान हैं। प्राथमिक दृष्टि से हत्या लूटपाट के इरादे से क