पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जीरो फीस स्कीम दलित छात्रों के लिए कल्याणकारी : पूनिया

जीरो फीस स्कीम दलित छात्रों के लिए कल्याणकारी : पूनिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत | गुरुरविदास उपदेश जागृति मिशन एवं वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारियों ने बैठक कर प्रदेश के दस विश्वविद्यालयों में दलित छात्रों के लिए जीरो फीस स्कीम के लागू किए जाने का स्वागत किया।

समिति के प्रदेश प्रवक्ता पंकज पूनिया ने कहा कि उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने दस विश्वविद्यालययों को दाखिले के समय दलित छात्रों से फीस फंड लेने के निर्देश जारी किए हैं। जो होनहार विद्यार्थी फीस होने के कारण दाखिला नहीं ले पाते थे, उनके लिए यह योजना विशेष तौर पर लाभकारी होगी।

इनविश्वविद्यालयों में स्कीम लागू

पूनियाने कहा कि विभाग की ओर से कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक, भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय, खानपुर कलां (सोनीपत), चौधरी देवीलाल विश्वविद्याल, सिरसा, इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर (रेवाड़ी), चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद, चौधरी बंसी लाल विश्वविद्यालय, भिवानी, नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, कुंडली (सोनीपत), हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय, महेंद्रगढ़ में यह योजना लागू की गई है। समिति के पदाधिकारियों ने अन्य विश्वविद्यालयों में भी यह स्कीम लागू करने की मांग की है।

इस मौके पर देसराज पूनिया, बालकिशन सिवाच, पालेराम, दलीप चंद पूनिया, तिलक राज पुनिया, जोगिंद्र पूनिया, ओमप्रकाश पुनिया, दलबीर रंगा, सुनील भाैरिया, बसंत वाल्मीकि, संजय ठाकुर, मनोज पूनिया, सुशील सरोहा अनिल खटीक मौजूद रहे।