- Hindi News
- दुर्घटनाओं में पिता पुत्र सहित 4 लोग घायल
दुर्घटनाओं में पिता-पुत्र सहित 4 लोग घायल
समालखा | क्षेत्रमें हुए अलग-अलग सड़क हादसों में देहरा निवासी पिता-पुत्र सहित 4 लोग घायल हो गए। उन्हें शहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
सीएचसी में देहरा निवासी बलजीत ने बताया कि भापरा रोड के पास उसकी बहन रहती है। वो गुरुवार सुबह उसके घर जा रहा था। इसी दौरान एक बाइक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे वो घायल हो गया।
दूसरा हादसा छौक्कर पेट्रोल पंप के नजदीक हुआ। माजरी निवासी रामभज सिंह दोपहर को गांव से आॅटो से समालखा जा रहा था। जैसे ही वो पेट्रोल पंप के पास आॅटो से उतरकर दूसरी ओर जाने लगा तभी पानीपत की तरफ से रहे मैजिक (गाड़ी) ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में राममेहर को हाथ पैर पर चोट आई। उसे अस्पताल ले जाया गया।
इसके अलावा बुधवार देर शाम गांव देहरा का कृष्ण अपने बेटे अजमेर के साथ बाइक से समालखा से गांव जा रहा था। इसी दौरान पट्टीकल्याणा के पास किसी वाहन से बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में पिता-पुत्र को चोट आई।