पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एमआर अर्जुन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एमआर अर्जुन

कुहू गर्ग

पानीपत| हरियाणाकी बेटी कुहू गर्ग ने बैडमिंटन में बेल्जियम जूनियर इंटरनेशनल का मिक्स्ड डबल जीत लिया है। कुहू और एमआर अर्जुन की जोड़ी ने रविवार को हर्स्टल में खिताब अपने नाम किया। कुहू का अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में यह पहली खिताबी जीत है। इस जोड़ी ने फाइनल में दुनिया की नंबर वन जोड़ी जर्मनी के बीयार्ने गेइस्स और ली वायवोन्ने को लगातार तीन सेटों में 11-7, 11-7 और 11-10 से हराया। कुहू-अर्जुन की जोड़ी ने तुर्की के मोहम्मद अली कुर्त कादिर इनाल की जोड़ी को सेमीफाइनल में हराया था। उल्लेखनीय है कि कुहू के पिता अशोक कुमार उत्तराखंड कैडर के आईपीएस अफसर हैं, जिनकी तैनाती पंजाब के जालंधर में बीएसएफ में बतौर आईजी है। परिजन पानीपत में हुडा सेक्टर-12 में रहते हैं। वह राजधानी दिल्ली के संस्कृति स्कूल में 12वीं में पढ़ती है।

पानीपत की कुहू को बैडमिंटन का मिक्स्ड डबल खिताब