- Hindi News
- पार्षद हरीश ने मांगी थी सुरक्षा पर नहीं मिली
पार्षद हरीश ने मांगी थी सुरक्षा पर नहीं मिली
पानीपत | बाइकसवारों द्वारा गोली मारने से घायल हुए पार्षद हरीश शर्मा ने तीन महीने पहले सीएम को पत्र लिखकर सुरक्षा की मांग की थी। उन्होंने चुनाव के दौरान कई जगह विवाद होने के कारण सुरक्षा की मांग की थी। उन्हें सुरक्षा नहीं मिली। शुक्रवार को लघु सचिवालय के पास शिवधाम से स्कूटी पर वापस रहे हरीश शर्मा के पैर में हमलावरों ने गोली मारी। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों पर जानलेवा हमला करने और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
हालजानने पहुंचे नेता
अस्पतालमें भर्ती हरीश शर्मा का हाल जानने ग्रामीण क्षेत्र के विधायक महीपाल ढांडा, मेयर सरदार भूपेंद्र सिंह, कांग्रेस नेता बुल्ले शाह, सुरेंद्र रेवड़ी सहित अन्य नेता पहुंचे। वार्ड-3 के पार्षद हरीश शर्मा शहर के प्रेम अस्पताल में दाखिल हैं। उनके पैर में घुटने से नीचे गोली आर-पार हो गई। टांग की हड्डी बच गई है। ऐसे में उन्हें अस्पताल से जल्द छुट्टी मिल जाएगी। पार्षद ने बताया कि तीन महीने पहले सीएम को पत्र लिखकर सुरक्षा की मांग की थी, लेकिन कोई निर्देश नहीं आए। दरअसल, चुनाव में कई जगह उनकी कहासुनी हुई थी। ऐसे में उन्हें सुरक्षा का खतरा लग रहा था।
सीसीटीवीमें अंधेरा
शिवपुरीधाम के गेट पर सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली है, लेकिन उसमें अंधेरा नजर रहा है। दरअसल, घटना के समय बाहर की लाइट नहीं जल रही थी।