पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

राहत की बात

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एनरोलमेंट पर्ची गुम होने पर भी मिलेगा आधार

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने लॉन्च किया नया सॉफ्टवेयर, नाम, पता और पिन नंबर बताने पर हो जाएगा सर्च

जिनलोगों के आधार कार्ड गुम हो गए हैं या फिर जिन्होंने तीन महीने पूर्व या उससे भी पहले आधार के लिए एनरोलमेंट कराया था, लेकिन एनरोलमेंट पर्ची गुम होने से उन्हें आधार नहीं मिल सका है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। उन्हें फरवरी के आखिर तक आधार कार्ड का नंबर मिल जाएगा।

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने नया एडवांस सर्च साफ्टवेयर लॉन्च किया है। इसके जरिए ऐसे लोगों को तुरंत ही ई-आधार नंबर दे दिया जाएगा। यह काम आधार एनरोलमेंट करने वाली एजेंसी पर या एसडीएम के दफ्तर या तहसील कार्यालयों में इसी महीने से शुरू हो जाएगा। इसके अलावा आधार के लिए एनरोलमेंट करने वाली स्थाई एजेंसी पर भी यह सुविधा मिलेगी। एजेंसियों को यह साफ्टवेयर उपलब्ध कराया जाएगा। इसे इंस्टाल करने के 15 दिन बाद यह सुविधा शुरू हो जाएगी। आधार कार्ड बनाने के लिए एजेंसियों के साथ नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं। यही नहीं, इन एजेंसियों के प्रतिनिधि अगर कहीं दूसरी लोकेशन पर मशीन को लेकर जाएंगे तो नोडल अधिकारी को बताना होगा। एसआरआर एजेंसी के लिए एडीसी पानीपत, आईएपी के लिए एसडीएम समालखा, डाटा सॉफ्ट के लिए एसडीएम पानीपत, एएमएस के लिए सीटीएम, जाईफ्ट और अलंकृत के लिए डीआरओ/तहसीलदार नोडल अधिकारी होंगे।

शिक्षण संस्थानों में बनेंगे आधार कार्ड

सभीशिक्षण संस्थाओं के साथ-साथ बड़े औद्योगिक संस्थानों के आवासीय परिसरों में भी आधार कार्ड बनाए जाएंगे। यह कार्य शनिवार रविवार के दिन भी किया जाएगा। शिक्षण संस्थाओं में आधार कार्ड के कार्य को सुनिश्चित करने के लिए आर्य कॉलेज के प्रिंसिपल प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

5 साल से छोटे बच्चे के नहीं लेंगे फिंगर प्रिंट

पांचवर्ष से छोटे बच्चों के अगर फिंगर प्रिंट नहीं लिए जाते तो उसका आधार कार्ड उसके माता पिता के आधार कार्ड से लिंक कर दिया जाता है। ऐसे व्यक्ति जिसके दोनों हाथ नहीं हैं, उसके भी आधार कार्ड बनाए जाएंगे।

मोबाइल नंबर जरूर बताएं

जोलोग आधार के लिए अभी एनरोलमेंट करा रहे हैं, वे एनरोलमेंट कराते वक्त अपना परमानेंट मोबाइल नंबर का उल्लेख जरूर करें। आधार कार्ड के लिए आवेदकों को नोडल अधिकारियों से संपर्क करना होगा। आप यह प्रक्रिया पूरी करेंगे, तब ही मिलेगा ई-आधार नंबर ऐसे लोगों को आधार का एनरोलमेंट करने वाले स्थायी सेंटर या एजेंसी दफ्तर पर जाना होगा। यहां उन्हें अपना नाम, पता, पिन कोड नंबर बताने के साथ ही ~10 शुल्क के रूप में देना होगा। इसके बाद एजेंसी उन्हें ब्लैक एंड व्हाइट ई-आधार का प्रिंट दे देगी।