प्रधान उपप्रधान के लिए भरे नामांकन
पानीपतजिला बार मेंबर चैंबर कंस्ट्रक्शन सोसायटी (पीडीबीएमसीसी) के चुनाव के लिए शनिवार को कोर्ट परिसर में नामांकन भरे गए। प्रधान पद के लिए एडवोकेट सुभाष खर्ब, नफे सिंह सुरेंद्र सिंह ने नामांकन किया। उपप्रधान के लिए नीतिश वधवा, तेजबीर खर्ब ने नामांकन किया।
सचिव पद के लिए रामजुआरी शर्मा, सचिन भाटिया नवीन शोरा ने किया है। सहसचिव के लिए मनोज त्यागी शशिपाल ने नामांकन किया। ऑडिटर के लिए राममेहर चालिया और कैशियर के लिए अनिल एलाबादी का अकेला नाम आया है।
13 कार्यकारी सदस्यों की सूची
अशोकग्रोवर, पवन गर्ग, दीपक सहरावत, अमित शर्मा, सोनू मलिक, प्रवीण त्यागी, सोहन गौड़, जसपाल, बलविंद्र कादियान, मनोज कुमार, सुनील कुमार, दीपक मलिक, सुनील रूहल हैं। बता दें कि 21 फरवरी को पीडीबीएमसीसी के प्रधान, उप्रपधान, सचिव, सहसचिव, कैशियर ऑडिटर और 13 कार्यकारी सदस्यों सहित 19 पदों के लिए चुनाव होने है। इसके लिए उन्हें चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। उपचुनाव अधिकारी राजपाल कश्यप, शशिपाल सहगल, तेजबीर खर्ब को नियुक्त किया गया है। 12 फरवरी तक नामांकन वापस ले सकते हैं।