कुटानी रोड पर खेतों में मिला शव
पानीपत|कुटानी रोडपर खेतों में शनिवार सुबह शव नाली में पड़ा मिला। व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। सुबह लोग सड़क से जा रहे थे तो खेतों की तरफ नाली में शव पड़ा दिखाई दिया। शव की हालत से लगता है कि वह श्रमिक है और 30 वर्ष के करीब उम्र है। पहले लोगों ने माना कि व्यक्ति की हत्या कर शव यहां फेंका गया है। हालांकि ठंड से मौत होना भी कारण माना जा रहा है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव को पहचान के लिए शवगृह में रखा है।