- Hindi News
- सुब्रतो फुटबॉल टूर्नामेंट में जलवा दिखाएगी डीपीएस की टीम
सुब्रतो फुटबॉल टूर्नामेंट में जलवा दिखाएगी डीपीएस की टीम
समालखा | देशके पूर्व एयर मार्शल सुब्रतो मुखर्जी की स्मृति में 55वां सुब्रतो मुखर्जी इंटरनेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट दिल्ली में होगा।
इस लीग में खेलने के लिए डीपीएस पानीपत सिटी की टीम को भी निमंत्रण मिला है वहीं, स्कूल के वाइस चेयरमैन अमित राणा को लीग की ओपनिंग सेरेमनी के लिए आमंत्रित किया गया है। टूर्नामेंट में देश भर से अलग-अलग वर्गों में 94 टीमें हिस्सा लेंगी। इसमें स्कूल के खिलाड़ी गुरमीत, सनी सौरभ रावल अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएंगे। वहीं स्कूल प्रिंसिपल अर्चना जैन ने स्कूल टीम के खिलाड़ियों को शानदार खेल दिखाने के प्रति प्रेरित किया।