इसराना में यज्ञ कर लगाया विशाल भंडारा
अच्छे कारीगर बने रहने के लिए की मन्नतें
समालखा में हवन कर सुख शांति की कामना
विश्व में पूजे जाते हैं विश्वकर्मा : धीमान
धीमानसमाज के प्रधान अंतू राम धीमान ने कहा भगवान विश्वकर्मा पूरे विश्व में पूजे जाते हैं। समाज के सभी लोगों को जयंती या धार्मिक अवसरों के साथ-साथ अन्य सामाजिक जागरूक कार्यक्रमों में भी एकजुट रहना चाहिए। बच्चों को उच्च आधुनिक शिक्षा दिलाने से समाज तरक्की करता है। वे गोहाना रोड स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर में बुधवार को आयोजित श्री विश्वकर्मा जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे।
धीमान ने कहा कि धार्मिक कार्यों में भाग लेने से पुण्य की प्राप्ति होती है। कार्यक्रम में विशेष अतिथि समाज सेविका केसर देवी पांचाल धर्मप|ी बलराज पांचाल, रामपाल जांगड़ा, युवा समाजसेवी राजबीर धीमान, पिछड़ा वर्ग एकता मंच के प्रधान अनिल सैनी समाज सेवी वीरेंद्र बुल्ले शाह रहे। सुबह कार्यक्रम का शुभारंभ हवन-यज्ञ भगवान विश्वकर्मा की पूजा के साथ हुआ। सभी अतिथियों का फूल मालाओं, शाल भेंट कर, पगड़ी पहनाकर स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
अनिल सैनी ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा को पूरे विश्व में पूजा जाता है। विशेष अतिथि बलराज पांचाल ने कहा कि हम सभी को सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर भाग लेना ही चाहिए। अंसल सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष ओपी तांगरा ने कहा कि श्री विश्वकर्मा केवल एक समाज के नहीं थे, बल्कि सभी के भगवान थे। जांगड़ा सभा के जिला प्रधान रमेश जांगड़ा ने कहा कि श्री विश्वकर्मा सभा द्वारा यहां गोहाना रोड विश्वकर्मा भवन का निर्माण कराना सराहनीय कार्य है। मंच संचालन गुलाब पांचाल ने किया। मंदिर सभा के प्रधान डाॅ. राजकुमार जांगड़ा ने अतिथियों सहयोगियों का आभार प्रकट किया। संरक्षक विनोद पांचाल ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी मेहमानों का आभार जताया। इस अवसर रोशन लाल, रघुबीर, सरोज जांगड़ा, रामकुमार, सुरेंद्र, सुरेंद्र पांचाल, डाॅ. पूर्ण पांचाल, राजेंद्र भंडारी, जगदीश, गंगाराम बिशन, सरोज, बिजेंद्र दिनेश, संजय पोपली, भीम सिंह, राममेहर कौशिक, सतीश शर्मा, मोहन लाल, रोशन लाल, सतपाल, कश्मीरी, परमानंद धीमान, जिले सिंह पं. नेतराम कौशिक मौजूद रहे।
समालखा. विश्वकर्माजयंती पर काठमंडी में हवन-यज्ञ करते दुकानदार।
पानीपत. हलवाईहट्टा बाजार में भगवान विश्वकर्मा की पूजा करते दुकान