बांटकर खाओ सरबत का भला करो : सतनाम
गुरुनानक देवजी का सभी के लिए संदेश है \\\"नाम जपा किरत करो, बांटकर खाओ सरबत का भला करो।\\\' गुरुग्रंथ साहिब जी की वाणी पूरे विश्व को समान संदेश देती है।
गुरुद्वारा शाह साहिब में 67वें दशमी उत्सव गुरु नानक देवजी के ज्योति ज्योत दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सत्संग एवं सालाना यज्ञ समागम में संत बाबा राजा जोगी संत सतनाम सिंह पिपली वाले ने गुरु नानक देव के संदेशों को अपनाने का संदेश दिया।
भाई जितेंद्र मदान गुड़गांव वाले ने कीर्तन कर संगतों को निहाल किया। गुरविंदर शाह सिंह ने बताया कि सोनीपत से भवानी सिंह जत्थे सहित पहुंचे। रोहतक, बहादुरगढ़, दिल्ली, सिरसा, हांसी, लुधियाना समेत अन्य क्षेत्रों से भी संगत भारी संख्या में पहुंची। इस अवसर पर आनंद शाह, सतनाम सिंह, प्रदीप खुराना, नारायण सिंह, भारत भूषण, सुंदर, देवेंद्र रेवड़ी, जितेंद्र नारंग, भारत भूषण, सुंदर दास हेमराज भी मौजूद रहे।
पानीपत. वार्ड-9गुरुद्वारा शााह साहिब में सालाना यज्ञ समागम में शबद कीर्तन करते रागी जत्था परम संत राजा योगी संत सतनाम सिंह।