- Hindi News
- मन स्थिर करने के लिए करें भगवान का ध्यान : ज्ञानेश्वरी
मन स्थिर करने के लिए करें भगवान का ध्यान : ज्ञानेश्वरी
हमेंभगवान का ध्यान करना चाहिए, क्योंकि हमारा मन अस्थिर है। हमारा मन दूध के जैसा है। जब कोई जीव भगवान की बात करता है, तो उस समय वह भगवानमय हो जाता है, लेकिन थोड़ी देर में ही सब भूलकर सांसारिक हो जाता है। जीव बहुत अज्ञानी है।
श्रीराम शिशु विद्या मंदिर के 55वें वार्षिक उत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित श्रीराम कथा के समापन अवसर पर बुधवार को ज्ञानेश्वरी महाराज ने भगवान को पहचाने भक्ति करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि इष्ट एक भगवान को बनाना चाहिए। नमस्कार सब को करें पर दृढ़ विश्वास एक में होना चाहिए।
प्रधान श्याम सुंदर बतरा ने सभी सदस्यों को उनकी सेवाओं के लिए बधाई दी। कार्यक्रम का समापन लंगर प्रसाद वितरण के साथ हुआ। इस अवसर पर हर भगवान नारंग, वेद प्रकाश रेवड़ी चरणजीत रेवड़ी, मुकेश खुराना, महेंद्र कुमार, कृष्ण गोपाल सेठी, कोटू राम नारंग, राजेश वर्मा, सुरेश मलिक, अशोक खुराना, जगदीश खुराना, जगदीश चुघ, गिरीश मानव, धर्मपाल अरोड़ा, संजय जुनेजा अखिलेश शुक्ला मौजूद रहे।