- Hindi News
- भूमि पूजन के साथ धर्म प्रचार महोत्सव शुरू
भूमि पूजन के साथ धर्म प्रचार महोत्सव शुरू
पानीपत | श्रीरामलीलादशहरा कमेटी देवी मंदिर ने 145वें धर्म प्रचार महोत्सव का शुभारंभ भूमि पूजन से शुरू किया। कमेटी सदस्यों ने मेहनत लग्न से कार्य करने की शपथ ली।
सिद्ध श्री देवी मंदिर में बुधवार को श्रीरामलीला दशहरा कमेटी देवी मंदिर द्वारा भूमि पूजन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज सेवी बुल्ले शाह मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि सभी को धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेना चाहिए। धार्मिक कार्यों से जुड़ने से आत्मिक शांति मिलती है। आचार्य लालमणि पांडेय ने विधि विधान से देवी पूजन कराया। इस अवसर पर नवल जिंदल, हर विलास गोयल, गौतम राज सिंगला, आदर्श गुप्ता, यश गुप्ता कुलदीप जैन मौजूद रहे।