पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 175 चालक परिचालकों का जांचा स्वास्थ्य

175 चालक-परिचालकों का जांचा स्वास्थ्य

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत | इंडियनआयल कार्पोरेशन लिमिटेड, पानीपत ने ड्राइवर डे पर दो स्वास्थ्य जांच शिविर लगा 175 चालकों परिचालकों के स्वास्थ्य की जांच की। जांच के बाद सभी को दवाइयां देने के बाद आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इंडियन आयल कार्पोरेशन लिमिटेड, पानीपत द्वारा बुधवार को पानीपत पेट्रो केमिकल्स एवं मार्केटिंग कांप्लेक्स उप-महाप्रबंधक सुबोध कुमार गोयल आहूजा सर्विस स्टेशन कोहंड में वरिष्ठ मंडल एवं रीटेल सेल्स प्रबंधक एसके झा की अध्यक्षता में मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर लगाए। शिविरों में चालक परिचालकों की आंख, ब्लड शुगर, बीपी, बीएमआई दांतों की जांच की गई। शिविरों में रोबस्ट हैल्थ मैनेजमेंट, पानीपत से पहुंची डाक्टरों की टीम ने 175 चालक परिचालकों की जांच एवं परीक्षण किया। इस अवसर पर मुख्य प्रबंधक जयकुमार, वरिष्ठ प्रबंधक यतिन गोधा, प्रबंधक एके पुरी, सहायक प्रबंधक आरकेपी सिन्हा, सुमित मुंशी, अमित चौधरी दिलप्रीत सिंह मौजूद रहे।