- Hindi News
- आर्य पीजी काॅलेज के विद्यार्थी प्रशिक्षण शिविर में अव्वल
आर्य पीजी काॅलेज के विद्यार्थी प्रशिक्षण शिविर में अव्वल
पानीपत|आर्य पीजीकाॅलेज के विद्यार्थियों ने हरिद्वार में आयोजित प्रशिक्षण में प्रथम स्थान प्राप्त कर काॅलेज जिले का नाम रोशन किया। इसमें महाविद्यालय के 5 छात्रों एक शिक्षक ने भाग लिया। प्रिंसिपल डाॅ. जगदीश गुप्ता ने बुधवार को बताया कि भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की हरियाणा शाखा ने हरिद्वार में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया था। इसमें आर्य पीजी कॉलेज के 5 विद्यार्थियों ने प्राध्यापक एसबी शर्मा के नेतृत्व में हिस्सा लिया था। शिविर में प्राथमिक चिकित्सा सहायता, प्राकृतिक आपदा, मानवता और सोशल इंजीनियरिंग के विभिन्न पहलुओं का प्रशिक्षण दिया। महाविद्यालय के छात्रों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और शानदार प्रदर्शन से प्रथम पुरस्कार हासिल किया। टीम प्रभारी एसबी शर्मा को शिविर में बेस्ट काउंसलर के सम्मान से नवाजा गया।