पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • काम करने से पहले लाभ हानि का करें आंकलन : डाॅ. गुप्ता

काम करने से पहले लाभ हानि का करें आंकलन : डाॅ. गुप्ता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत | आर्यपीजी कॉलेज के प्रिंसिपल डाॅ. जगदीश गुप्ता ने कहा कि कोई भी काम शुरू करने से पहले उसके लाभ हानि का आंकलन करना जरूरी होता है।

बिना सोचे अधूरे ज्ञान में शुरू किए काम में सफल होने की उम्मीद कम रहती है। वे बुधवार को कॉलेज की कॅरिअर गाइडेंस एंड प्लेसमेंट सेल द्वारा वित्तीय प्रबंधन एवं निवेश पर आयोजित कार्यशाला में संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में गुड़गांव स्थित एक कंपनी के महाप्रबंधक वरुण अग्रवाल बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। गुप्ता ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। अग्रवाल ने विद्यार्थियों को शेयर मार्केट की जानकारी दी। इस अवसर पर सोनिया सोनी, रजनी शर्मा, गौरव बरेजा, विनीत यादव विवेक ग्रोवर रहे।