प्राथमिक चिकित्सा की जानी बारीकियां
पानीपत | आईबीकाॅलेज के जीव-विज्ञान विभाग की छात्राओं ने हरिद्वार में आयोजित पांच दिवसीय शिविर में प्राथमिक चिकित्सा आपात काल के समय पीड़ितों को दी जाने वाली सहायता की बारीकियां जानी। शिविर में प्रदेशभर के 21 काॅलेजों से 105 विद्यार्थी भाग लेने के लिए पहुंचे थे। शिविर में भाग लेकर लौटी छात्रा कनिका, यामिनी, रोया, मुस्कान ज्योति का बुधवार को काॅलेज पहुंचने पर स्वागत किया। छात्राओं ने बताया कि पांच दिनों तक जीवन में उपयोग होने वाली जानकारी दी गई। प्रिंसिपल अजय गर्ग ने बताया कि शिविर में विशेष रूप से फर्स्ट एड के बारे में बताया गया। छात्राओं ने शिविर के सफल आयोजन पर हरियाणा सरकार यूथ रेडक्रॉस के बेहतरीन प्रयास की प्रशंसा की। शिविर में ज्ञान वर्धक जानकारी के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। छात्रा कनिका ने डांस में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। प्रिंसिपल डाॅ. अजय गर्ग स्टाफ मेंबरों ने छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।