आज से सुरक्षित जननी सप्ताह
स्वास्थ्यविभाग हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की पहचान के लिए प्रदेश में 15 से 19 दिसंबर तक \\\"सुरक्षित जननी सप्ताह\\\' मनाएगा। इसके तहत संबंधित महिलाओं को एमसीपी कार्ड, रेफैरल स्लिप और दूसरी सुविधाएं नि:शुल्क दी जाएंगी।
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बताया कि इस सप्ताह के दौरान महिलाओं को मातृ शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए जागरूक किया जाएगा। एक आंकड़े के अनुसार प्रदेश में हर साल 5.5 लाख महिलाएं गर्भवती होती हैं और इनमें से तकरीबन 80 हजार हाई रिस्क की कैटेगिरी में आती है। ऐसी महिलाओं को उचित उपचार और 102 नंबर पर एम्बुलेंस की सुविधा फ्री दी जाती है। जिला अस्पतालों में इनकी देखरेख की पूरी जिम्मेदारी स्त्री रोग विशेषज्ञों की होगी।