पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राजस्थान में कंटेनर की टक्कर से गैस टैंकर में विस्फोट

राजस्थान में कंटेनर की टक्कर से गैस टैंकर में विस्फोट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्थानमें दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेस हाईवे पर चंदवाजी के पास शनिवार रात कंटेनर की टक्कर के बाद एक गैस टैंकर में विस्फोट के बाद आग लग गई। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। पीछे चल रहे सात ट्रक, एक कार, तेल से भरे एक टैंकर समेत 11 वाहन आग की चपेट में गए। पुलिस ने बताया कि टैंकर पानीपत से मेंगलोर जा रहा था। उसमें 25 हजार लीटर ब्यूटाडाइन गैस भरी थी। यह गैस पेंट आैर सिंथेटिक कपड़े बनाने काम आती है। वहीं कंटेनर में दोपहिया वाहन थे। उसने ओवरटेक करते समय गैस टैंकर को टक्कर मारी। इससे टैंकर के पीछे सुरक्षा के लिए लगा एंगल गैस टैंक में जा घुसा और उसमें आग लग गई।



इसके बाद टैंकर में विस्फोट हो गया। हादसे में पीछे से रहे कई वाहनों को भी आग ने चपेट में ले लिया। सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

000