पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पाखंड के समर्थन में नहीं कोई धर्म : डाॅ. जगदीश

पाखंड के समर्थन में नहीं कोई धर्म : डाॅ. जगदीश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत | सभीधर्म एक समान हैं। इनका उद्देश्य भी एक ही है। वह है समाज को सही रास्ते पर लेकर चलना। पाखंड दिखावे का कोई भी धर्म समर्थन नहीं करता।

तहसील कैंप स्थित आर्य समाज पटेल नगर के 36वें वार्षिकोत्सव में चंडीगढ़ से पहुंचे वैदिक प्रवक्ता डाॅ. जगदीश शास्त्री ने सभी धर्मों का समान रूप से सम्मान करने का संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि हर इंसान को पाखंडों को त्यागकर सभी धर्मों का सम्मान करना चाहिए। युवा वक्ता देवेंद्र दत्ता ने कहा कि हम सभी को अपनी मां की सेवा करनी चाहिए। नरेंद्र नाथ आर्य ने कहा कि सभी को समय-समय पर यज्ञ जरूर कराने चाहिए। यज्ञ कराने से वैज्ञानिक कारण भी है। वेदों की राह पर चलना चाहिए। इस अवसर पर राजकुमार पाहवा, हर भगवान नारंग, डा. जेएस मठाडू, प्रधान चंद्र शेखर रहेजा, संजय मखीजा, ऋषि मनोचा हंसराज खट्टर मौजूद रहे।